मौसम विभाग ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात में कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और तेज से और तेज बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर आर. के. जेनामणि ने कहा कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में सामान्य बारिश हुई है जो कल से कम हो जाएगी। आर. के. जेनामणि ने इस बारिश के लिए पश्चिमी विक्षोभ को जिम्मेदार बताया है।
मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया