मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में तेज वर्षा की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने गुजरात, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और केरल में भी भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान में कमी होगी, अगले 5 दिनों तक तापमान 32-34 डिग्री रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में भारी बारिश होगी। उत्तराखंड में भूस्खलन की भी आशंका है।

मौसम विभाग ने यह भी कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज उत्तरी अरब सागर के अधिकांश हिस्सों, गुजरात के शेष हिस्सों और राजस्थान के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान राजस्थान के कुछ और हिस्सों और हरियाणा और पंजाब के बाकी जगहों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में सक्रिय मानसून की स्थिति जारी रहने के आसार हैं।

ओडिशा में 22 जून को मानसून की शुरूआत हुई। ओडिशा पर जो लो प्रेशर बना हुआ था वो उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। अभी ये उत्तरी छत्तीसगढ़ में सक्रिय है। अगले 24 घंटे के बाद ओडिशा में बारिश में कमी आएगी। अभी ओडिशा में 24 घंटे के लिए मछुआरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है कि कोई समुद्र के अंदर न जाए। लगभग 10 ज़िलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, आज और कल बारिश की संभावना है।

पूरे मध्य प्रदेश में मानसून आ चुका है। पूरे प्रदेश में बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ पर लो प्रेशर एरिया बना हुआ है जिसके आने वाले 2-3 दिनों में नॉर्थ-वेस्ट मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ने की संभावना है। आने वाले 4-5 दिनों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिलेगी। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की भी संभावना है। अगले 24 घंटे के लिए सागर, नरसिंहपुर, बालाघाट, उज्जैन, देवास, गुना ज़िलो के लिए तेज़ बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दमोह, जबलपुर, कटनी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सिवनी, मंडला, भोपाल, सीहोर, छींदवाडा, रायसेन, शाजापुर, विदिसा, राजगढ़ ज़िलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related posts

Leave a Comment