प्रधानमंत्री मोदी 30 जून को दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे

प्रधानमंत्री मोदी 30 जून को दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रस्तावित दौरे को लेकर कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने आज तैयारियों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री 30 जून को दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने आयोजन स्थल का दौरा करने के बाद पत्रकारों से कहा कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री वर्चुअल रूप से 3 नए भवनों की आधारशिला भी रखेंगे।

उन्होंने बताया कि समापन समारोह के अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय खेल परिसर के बहुउद्देशीय सभागार के बेसमेंट में विश्वविद्यालय के गौरवपूर्ण 100 वर्षों की यात्रा पर एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे जबकि केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान विशिष्ट अतिथि होंगे। समापन समारोह के सफल आयोजन के लिए आज कुलपति की अध्यक्षता में एडवांस सिक्योरिटी लाइजन-ए एस एल पर एक बैठक भी आयोजित हुई।

Related posts

Leave a Comment