भारत के मोहम्मद शमी टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले देश के पांचवें तेज गेंदबाज बन गए हैं। शमी ने कल सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के साथ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। उनसे पहले कपिल देव, जवागल श्रीनाथ, जहीर खान और ईशांत शर्मा यह गौरव हासिल कर चुके है्ं। तेज गति से 200 विकेट प्राप्त करने में वे कपिल देव और श्रीनाथ के बाद तीसरे स्थान पर हैं।
मोहम्मद शमी टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले देश के पांचवे तेज गेंदबाज बने