मेक्सिको में आज एक सड़क दुर्घटना में 53 लोगों की मृत्‍यु

मेक्सिको में आज एक सड़क दुर्घटना में 53 लोगों की मृत्‍यु

मेक्सिको में आज एक सड़क दुर्घटना में 53 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। इन लोगों को ले जा रहा ट्रक ग्‍वाटेमाला के निकट चियापास में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। चियापास की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख लुईस मैनुअल गार्शिया ने बताया कि दुर्घटना के शिकार लोगों में महिलाएं और बच्‍चे भी शामिल हैं। इनकी राष्‍ट्रीयता की अभी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि स्‍थानीय अधिकारियों ने बताया कि ट्रक में सवार अधिकांश लोग होंडुरास और ग्‍वाटेमाला के थे।

Related posts

Leave a Comment