महाराष्‍ट्र के मराठवाडा क्षेत्र में कल रात से लगभग सभी जिलों में चक्रवात गुलाब के असर से भारी वर्षा होने की खबर

महाराष्‍ट्र के मराठवाडा क्षेत्र में कल रात से लगभग सभी जिलों में चक्रवात गुलाब के असर से भारी वर्षा होने की खबर है। लगातार वर्षा से नदियों और नहरों में बाढ आ गई है। बीड में मांजरा बांध के तटबंध क्षेत्र में भारी वर्षा को देखते हुए अतिरिक्‍त पानी निकालने के लिए 18 गेट खोले गए हैं। नांदेड में भी पानी भर गया है। गोदावरी नदी में बाढ को देखते हुए डॉक्‍टर शंकरराव चव्‍हान विष्‍णुपुरी परियोजना के आठ गेट खोले जा रहे हैं।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि अगले कुछ घंटों में पुणे, अहमदनगर, बीड और सांगली के दूरदराज के क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बिजली गिरने और भारी वर्षा होने की आशंका है।

Related posts

Leave a Comment