महाराष्‍ट्र सरकार नगर निगमों, नगर परिषदों, और नगर पंचायतों में चालीस हजार रिक्‍त पदों को तुरन्‍त भरेगी

महाराष्‍ट्र सरकार नगर निगमों, नगर परिषदों, और नगर पंचायतों में चालीस हजार रिक्‍त पदों को तुरन्‍त भरेगी

महाराष्‍ट्र सरकार नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत में 40 हजार से अधिक रिक्‍त पदों को भरेगी। मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नगर निकायों में रिक्‍त पदों को जल्‍द से जल्‍द भरने के निर्देश दिए हैं।

मुख्‍यमंत्री शिंदे ने नगर निगमों के आयुक्‍तो और ग्रुप-ए नगर परिषदों के मुख्‍य अधिकारियों के सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कहा राज्‍य के सभी नगर निगमों और परिषदों में 55 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। मुख्यमंत्री ने सभी नगर निकायों को स्कूलों की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Related posts

Leave a Comment