महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से नागपुर में शुरू होगा

महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से नागपुर में शुरू होगा। सत्र बीस तारीख तक चलेगा। 14 दिन के इस सत्र में, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के एनसीपी प्रमुख शरद पवार से अलग होने के बाद पहली बार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुट विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों में बैठेंगे।

राज्य विधिमंडल की बैठक आज से इस महीने की 20 तारीख तक उपराजधानी नागपुर में होगी। विपक्षी दलों द्वारा मराठा आरक्षण, बेमौसम बारिश, बढते हुए अपराध जैसे मुद्दे उठाए जाने की उम्मीद है जिससे इस सत्र की शुरुआत हंगामेदार हो सकती है। विधानमंडल सत्र की पूर्व संध्या पर नागपुर में मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित चाय पार्टी का विपक्ष ने पहले ही बहिष्कार कर दिया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष के आरोपों का खंडन करते हुए आश्वासन दिया कि सरकार बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और सूखे से प्रभावित किसानों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजीत पवार ने कहा कि सरकार ने राज्य के वित्तीय अनुशासन को अच्छी तरह से बनाए रखा है।

Related posts

Leave a Comment