महाराष्ट्र: रायगढ़, ठाणे, मुंबई और पालघर की ओर मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। 24 जून तक मानसून के मुंबई पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले दो दिनों में दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में जाने की भी संभावना व्यक्त की है। विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों में मध्य प्रदेश और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
मुम्बई में आज बादल छाए रहने का अनुमान है। आज का तापमान न्यूनतम 28 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।