महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में विश्वास मत जीता

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में विश्वास मत जीता

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत के दौरान बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। एकनाथ शिंदे को उनके पक्ष में 164 मत मिले। अब विपक्ष की बेंच से विश्वास मत के खिलाफ मतों की गिनती की जाएगी।

महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के सुधीर मुनगंटीवार और शिवसेना के भरत गोगावले ने विश्वास मत प्रस्तावित किया। ध्वनि मत के बाद विश्वास मत के प्रस्ताव पर विपक्ष ने वोट बंटवारे की मांग की अध्यक्ष ने जिसकी अनुमति दे दी। वोट विभाजन के लिए सदस्यों को खड़े होने के लिए कहा। एक अन्य विधायक श्यामसुंदर शिंदे विश्वास मत से ठीक पहले एकनाथ शिंदे समूह में शामिल हुए। आदित्य ठाकरे अभी तक सदन में नहीं पहुंचे हैं।

Related posts

Leave a Comment