महाराष्ट्र में गढचिरौली जिले के जंगलों में एक महिला सहित तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर हत्या और लूटपाट सहित कई आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार इन सभी लोगों पर 10 लाख रुपए का ईनाम था नक्सल रोधी ऑपरेशन की सी-60 क्रैक कमांडो इकाई और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 37वीं बटालियन के जवानों ने इस ऑपरेशन को पूरा किया।