मलेशिया ने सभी इस्राइल के मालवाहक जहाजों को अपने बंदरगाहों पर उतरने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही इजरायल जाने वाले जहाजों को भी तत्काल प्रभाव से किसी भी बंदरगाह पर जाने से रोक दिया गया है। एक बयान में कहा गया है कि ये प्रतिबंध इस्राइल की उन कार्रवाइयों की प्रतिक्रिया है जो फिलिस्तीन के खिलाफ युद्ध के दौरान मानवीय सिद्धांतों की अनदेखी करते हैं। प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि ये दोनों प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हैं।
मलेशिया ने इजरायल के मालवाहक जहाजों पर लगाया प्रतिबंध