मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार विभिन्न संसाधनों के जरिये प्रत्येक माह एक लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की कोशिश करेगी। हमारी संवाददाता ने बताया है कि आपदा प्रबंधन दल की बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में निवेश तेजी से हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना ने अर्थव्यवस्था, व्यापार और आजीविका को बुरी तरह प्रभावित किया है। रोज़गार के अवसर बढ़ाना इस समय सबसे बड़ी चुनौती है। इस बीच राज्य में सोमवार को 32 नए मामले सामने आये, जबकि 39 रोगी संक्रमण से स्वस्थ्य हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामले घटकर चार सौ 66 हो गए हैं। कुल 52 जिलों में से 38 जिलों में एक भी नया मामला दर्ज नहीं किया गया है।