मणिपुर में राज्य सरकार ने आम जनता के लिए सात योजनाएं लागू करने का निर्णय किया है। राज्य के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने आज इंफाल में मुख्यमंत्री सचिवालय में एक संवाददाता सम्मेलन में सात योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसान आजीविका सहयोग योजना, मुख्यमंत्री खिलाड़ी आजीविका गारंटी योजना, डिजिटल बुनियादी ढांचा युक्त मान्यता प्राप्त आदिवासी पुस्तकालय निर्माण योजना, मुख्यमंत्री ईमा नोंगथांग लाइमा वाइफा तेंगबांग योजना, विद्यालय फगाथांसी मिशन-द्वितीय चरण तथा महाविद्यालय फगाथांसी मिशन राज्य में लागू किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई योजनाओं से आम जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के जीवनस्तर में सुधार और राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने सभी से हिंसा से दूर रहने और किसी भी मुद्दे के लिए बातचीत में शामिल होने की अपील की।
