मणिपुर के मुख्‍यमंत्री एन बिरेन सिंह ने मणिपुर विधानसभा में राष्‍ट्रीय ई-विधान एप्‍लीकेशन की शुरुआत की

मणिपुर के मुख्‍यमंत्री एन बिरेन सिंह ने मणिपुर विधानसभा में राष्‍ट्रीय ई-विधान एप्‍लीकेशन की शुरुआत की

मणिपुर के मुख्‍यमंत्री एन बिरेन सिंह ने आज मणिपुर विधानसभा में राष्‍ट्रीय ई-विधान एप्‍लीकेशन की शुरुआत की। इस अवसर पर विधानसभा अध्‍यक्ष थोकचोम सत्‍यब्रत सिंह, कई मंत्री और विधायक तथा राज्‍य के मुख्‍य सचिव, राज्‍य पुलिस महानिदेशक, संसदीय मंत्रालय में अपर सचिव तथा राष्‍ट्रीय ई-विधान एप्‍लीकेशन के डाक्‍टर सत्‍य प्रकाश और अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

इस एप्‍लीकेशन की शुरुआत के साथ ही मणिपुर विधानसभा डिजिटल विधानसभाओं का हिस्‍सा बन गई है। इस एप्‍लीकेशन को अपनाने वाली मणिपुर विधानसभा 13वीं विधानसभा है।

एन बिरेन सिंह ने कहा कि राष्‍ट्रीय ई-विधान एप्‍लीकेशन का उद्देश्‍य भारत को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में डिजिटल रूप से सशक्‍त और ज्ञान आधारित अर्थव्‍यवस्‍था में परिवर्तित करना है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना कागज रहित विधानसभा, ज्‍यादा पा‍रदर्शिता, सुगमता, उत्‍तरदायित्‍वपूर्ण और प्रभावी लोकतंत्र सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है। एन बिरेन सिंह ने कहा कि अब विधानमण्‍डल डिजिटल रूप में आ गये हैं और इससे अर्थव्‍यवस्‍था तथा पर्यावरण को लाभ मिलेगा।

Related posts

Leave a Comment