भीषण चक्रवाती तूफान में बदला ‘हामून’, 110 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुँच सकती है रफ़्तार

भीषण चक्रवाती तूफान में बदला ‘हामून’, 110 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुँच सकती है रफ़्तार

चक्रवाती तूफान ‘हामून’ उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है। बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग ने चट्टोग्राम और पायरा बंदरगाहों पर खतरे का निशान 7 फहराने की सलाह दी है, जबकि कॉक्स बाजार और मोंगला बंदरगाहों को खतरे का निशान क्रमशः 6 और 5 फहराने के लिए कहा गया है। भीषण चक्रवाती तूफान के कल बांग्लादेश तट से टकराने और तीव्र होने की आशंका है। इस दौरान 64 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जिसकी गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों में तेज़ हवा के साथ भारी वर्षा जारी रह सकती है। उत्तरी खाड़ी और गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाली सभी नौकाओं और ट्रॉलरों को अगली सूचना तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Related posts

Leave a Comment