मौसम विभाग ने कहा है कि भीषण चक्रवात असानी अगले 24 घंटों में कमजोर पड़ सकता है। विभाग ने कहा है कि आंध्र प्रदेश और ओडिसा तटों से चक्रवात के टकराने की संभावना नहीं है और न ही यह उत्तर तट की ओर बढ़ेगा। फिर भी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आंध्र प्रदेश, ओडिसा और पश्चिम बंगाल में तटवर्ती जिलों में अगले दो दिनों में तेज वर्षा हो सकती है। आज और कल उत्तर तटवर्ती आंध प्रदेश में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की सभावना है। ओडिसा सरकार ने एहतियात के तौर पर निचले इलाकों से लोगों को बाहर निकालने की योजना तैयार की है।
भीषण चक्रवात असानी अगले 24 घंटों में कमजोर पड़ सकता है – मौसम विभाग