बैंकॉक में थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष टीम ने नॉकआउट चरण में क्वालिफाई करने के लिए कनाडा को 5-0 से हरा कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। भारतीय पुरुष टीम का ग्रुप सी में अन्तिम मैच चीनी ताइपेइ से कल होगा।
उबर कप में भारतीय महिला टीम ने भी अपना अभियान कनाडा के खिलाफ 4-1 की जीत के साथ शुरू किया था। आज महिला टीम का मुकाबला अमरीका से होगा।