भारतीय वायुसेना की एरोबैटिक्स टीम अगले सप्ताह ओडिशा में एयर-शो करेगी

भारतीय वायुसेना की एरोबैटिक्स टीम अगले सप्ताह ओडिशा में एयर-शो करेगी

भारतीय वायुसेना की एरोबैटिक्स टीम अगले सप्ताह ओडिशा में एयर-शो करेगी। एक अधिकारी ने मंगलवार को इस आशय की जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सूर्यकिरण एरोबैटिक्स टीम 16 सितंबर को भुवनेश्वर में और 18 सितंबर को पुरी में एरोबैटिक्स का प्रदर्शन करेगी। सूर्यकिरण पुरी में राजभवन के पास एयर-शो करेगा।

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि भुवनेश्वर के काठजोड़ी नदी तट पर प्रदर्शनी के आयोजन को अभी तक नागर विमानन मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिली है।

भारतीय वायुसेना ने 2016 में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की 100वीं जयंती पर कटक में एयर-शो किया था।

Related posts

Leave a Comment