भारतीय रेलवे ने त्योहारों के समय यात्रियों की सुविधा के लिए 283 विशेष रेलगाड़ियां शुरू की

भारतीय रेलवे ने त्योहारों के समय यात्रियों की सुविधा के लिए 283 विशेष रेलगाड़ियां शुरू की

भारतीय रेलवे, त्योहारों के समय यात्रियों की सुविधा के लिए 283 विशेष रेलगाड़ियां चला रही है। दिल्‍ली-पटना, दिल्‍ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, दानापुर-सहरसा, पुरी-पटना, ओखा-नहारलागुन, सेल्‍दाह-न्‍यू जलपाईगुडी, बनारस-मुम्‍बई जैसे अनेक प्रमुख मार्गों पर ये रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं।

भारतीय रेलवे ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रमुख स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल के अतिरिक्त कर्मी तैनात किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा है कि प्रमुख स्टेशनों पर सहायता केन्‍द्र चालू किए गए हैं। साथ ही चिकित्सा दल, एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध हैं।

Related posts

Leave a Comment