भारतीय रेलवे गर्मी के मौसम में अधिक मांग को पूरा करने के लिए 10 हजार विशेष रेलगाडियां चला रहा है: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि भारतीय रेलवे इस साल 2 हजार 5 सौ जनरल कोच का निर्माण करेगी और इसके बाद 10 हजार और जनरल कोच का निर्माण किया जाएगा। भारतीय रेलवे के गति शक्ति विश्वविद्यालय और अग्रणी वाणिज्यिक विमान निर्माता एयरबस के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के अवसर पर अश्विनी वैष्‍णव ने यह बात कही।

जनरल कोचिस दो हजार पांच सौ स्‍पेशल ड्राइव के तहत मेन्‍युफैक्‍चर हो रहे हैं, साथ ही साथ और दस हजार जनरल कोचिस का अप्रूवल हुआ है, बहुत बडी संख्‍या में रेलवे ने करीब दस हजार से अधिक स्‍पेशल ट्रेन्‍स चलाई हैं और पूरी तरह से फोक्‍सड वे में सर्विसिस पे, सेफ्टी पे, क्‍लीनिनेस पे, हर चीज पे पूरा फोक्‍सड वे में ध्‍यान दिया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment