भारतीय रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिजर्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिन की बैठक बुधवार को शुरू हुई थी। अर्थशास्त्रियों को उम्मीद है कि केन्‍द्रीय बैंक आज रेपो दर में पचास आधार अंकों की बढ़ोतरी कर सकता है। इस समय रेपो दर पांच दशमलव चार प्रतिशत है। मई महीने से अब तक केन्‍द्रीय बैंक ने रेपो दर में 140 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है।

रिजर्व बैंक, मौद्रिक नीति की समीक्षा ऐसे समय में कर रहा है, जब कईं देशों के केन्‍द्रीय बैंकों को अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्व बैंक से वैश्विक मंदी की चेतावनी के संकेत मिल रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment