भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को BWF विश्व चैंपियनशिप 2023 के महिला एकल ड्रा के पहले दौर में बाई मिली

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को BWF विश्व चैंपियनशिप 2023 के महिला एकल ड्रा के पहले दौर में बाई मिली

पीवी सिंधु को 21 से 27 अगस्त तक डेनमार्क के कोपेनहेगन में होने वाली बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के महिला सिंगल्‍स के पहले दौर में बाई मिली है। विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का ड्रा विश्व बैडमिंटन महासंघ मुख्यालय क्‍वालालम्‍पुर, मलेशिया में किया गया। 16वीं वरीयता प्राप्त पीवी सिंधु का मुकाबला दूसरे दौर में जापान की नोजोमी ओकुहारा से हो सकता है।

इस बीच, पुरुष सिंगल्‍स में नौवीं वरीयता प्राप्त एचएस प्रणय अपने अभियान की शुरुआत फिनलैंड के कैले कोलजोनेन के खिलाफ करेंगे। लक्ष्य सेन, मॉरीशस के जॉर्जेस जूलियन पॉल के खिलाफ उतरेंगे। किदांबी श्रीकांत का मुकाबला जापान के केंटा निशिमोतो से होगा।

पुरुष डब्ल्‍स में दूसरी वरीयता प्राप्त चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को शुरुआती दौर में बाई मिली है। महिला डब्ल्‍स में 15वीं वरीयता प्राप्त गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली को भी बाई मिली है।

Related posts

Leave a Comment