भारतीय तटरक्षक बल ने श्रीलंका के चार मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया है। ये मछुआरे 63 दिन से लापता थे। मछुआरे 25 सितंबर को नौका लेकर रवाना हुए और अंडमान निकोबार में एक छोटे द्वीप कमोर्टा के निकट पहुंच गए थे। नौका में तकनीकी खराबी आने से संपर्क टूट गया था। स्थानीय मछुआरों को इस नौका के बारे में पता चला और उन्होंने तटरक्षक बल को इसकी जानकारी दी। मछुआरों को श्रीलंका भेजने के लिए कार्यवाही की जा रही है।
भारतीय तटरक्षक बल ने श्रीलंका के चार मछुआरों को सुरक्षित बचाया
