भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकरोधी दस्‍ते ने कल रात गुजरात तट पर पाकिस्‍तान की एक नौका को पकडा

भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकरोधी दस्‍ते ने कल रात गुजरात तट पर पाकिस्‍तान की एक नौका को पकडा

भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकरोधी दस्‍ते ने गुजरात तट पर भारतीय जल क्षेत्र में पाकिस्‍तान की एक नौका और उसके चालक दल के छह सदस्‍यों को पकडा है। नौका के साथ 40 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग दो सौ करोड रूपये बताई जा रही है।

तटरक्षक बल के अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि पाकिस्‍तानी नौका अल तयासा को कल रात संदिग्‍ध रूप से घूमते हुए देखा गया। आतंकरोधी दस्‍ते से मिली खुफिया सूचना के आधार पर तटरक्षक बल की दो नौकाओं ने पाकिस्‍तानी नौका को कच्‍छ में जखाऊ के पास पकडा। नौका और चालक दल के सदस्‍यों को पूछताछ के लिए जखाऊ लाया जा रहा है। पिछले एक वर्ष में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकरोधी दस्‍ते ने संयुक्‍त रूप से ये पांचवीं कार्रवाई की है।

Related posts

Leave a Comment