भारतीय-अमेरिकी नीति विशेषज्ञ निशा बिस्वाल अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय विकास वित्त निगम- (यू.एस.आई.डी.एफ.सी) की उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी बन गई हैं। अमेरिकी सीनेट ने निशा बिस्वाल की नियुक्ति की पुष्टि की। वाइट हाउस की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस वर्ष मार्च की शुरूआत में अमरीका के अंतर्राष्ट्रीय विकास वित्त निगम की उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए निशा देसाई बिस्वाल को नामित करने की घोषणा की थी। निशा बिस्वाल ने अमेरिकी विदेश नीति और अंतर्राष्ट्रीय विकास कार्यक्रम, अमेरिकी कांग्रेस और निजी क्षेत्र में कार्य किया है और उनके पास तीस से अधिक वर्षों का अनुभव है। निशा बिस्वाल फिलहाल यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर रही हैं और अंतरराष्ट्रीय रणनीति और वैश्विक पहल से जुड़ी अमरीका-भारत व्यापार परिषद और अमरीका-बांग्लादेश व्यापार परिषद से जुड़े मामले देखती हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...