भारतीय-अमेरिकी नीति विशेषज्ञ निशा बिस्‍वाल अमेरिकी अंतर्राष्‍ट्रीय विकास वित्‍त निगम की उप-मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी बनी

भारतीय-अमेरिकी नीति विशेषज्ञ निशा बिस्‍वाल अमेरिकी अंतर्राष्‍ट्रीय विकास वित्‍त निगम- (यू.एस.आई.डी.एफ.सी) की उप-मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी बन गई हैं। अमेरिकी सीनेट ने निशा बिस्‍वाल की नियुक्ति की पुष्टि की। वाइट हाउस की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने इस वर्ष मार्च की शुरूआत में अमरीका के अंतर्राष्ट्रीय विकास वित्‍त निगम की उप-मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए निशा देसाई बिस्‍वाल को नामित करने की घोषणा की थी। निशा बिस्‍वाल ने अमेरिकी विदेश नीति और अंतर्राष्‍ट्रीय विकास कार्यक्रम, अमेरिकी कांग्रेस और निजी क्षेत्र में कार्य किया है और उनके पास तीस से अधिक वर्षों का अनुभव है। निशा बिस्‍वाल फिलहाल यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स में वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष पद पर कार्य कर रही हैं और अंतरराष्ट्रीय रणनीति और वैश्विक पहल से जुड़ी अमरीका-भारत व्‍यापार परिषद और अमरीका-बांग्‍लादेश व्‍यापार परिषद से जुड़े मामले देखती हैं।

Related posts

Leave a Comment