भारत सरकार ने श्रीलंका संकट पर चर्चा के लिए आज एक सर्वदलीय बैठक बुलाई

भारत सरकार ने श्रीलंका संकट पर चर्चा के लिए आज एक सर्वदलीय बैठक बुलाई

केन्‍द्र ने श्रीलंका संकट पर चर्चा के लिए आज एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन बैठक की अध्‍यक्षता करेंगी। रविवार को सरकार द्वारा बुलाई गई एक सर्वदलीय बैठक में डीएमके और ए.आई.डी.एम.के. दलों ने मांग की थी कि भारत को श्रीलंका में संकट को लेकर हस्‍तक्षेप करना चाहिए।

इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत, श्रीलंका की जनता का समर्थन करता रहेगा क्‍योंकि वे लोकतांत्रिक साधनों और मूल्‍यों तथा स्‍थापित संस्‍थाओं और संवैधानिक ढांचे के माध्‍यम से समृद्ध और प्रगति की अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने बताया कि भारत ने इस वर्ष श्रीलंका को लगभग तीन अरब, अस्‍सी करोड डॉलर की सहायता पहुंचाई है।

श्रीलंका में नए राष्‍ट्रपति के लिए कल मतदान होगा।

Related posts

Leave a Comment