रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि भारत में पहली बार डॉक्टरों ने दिल्ली कैंटोनमेंट सेना अस्पताल में दुर्लभ प्राथमिक इम्युनोडेफिशिएंसी बीमारी से पीड़ित बच्चे का सफलतापूर्वक जीवन रक्षक बोन मैरो प्रत्यारोपण किया है।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि डाक्टरों की इस सफलता ने इस प्रकार की समस्या से पीड़ित बच्चों और परिवारों के लिए आशा के नए द्वार खोले हैं।
सात साल के बच्चे में एक वर्ष की उम्र में ARPC1b का निदान किया गया, जो इम्युनोडेफिशिएंसी का एक बहुत ही दुर्लभ रूप है। इस विकार के कारण बच्चे की प्रतिरक्षा प्रणाली गंभीर रूप से प्रभावित और बार-बार जीवन-घातक संक्रमणों और अन्य जटिलताओं से ग्रसित होने के प्रति संवेदनशील हो गई थी।