भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट: इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 78 रनों पर ऑलआउट हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की ओर से रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवरटन ने तीन-तीन जबकि ऑली रॉबिन्सन और सैम क्यूरेन ने दो-दो विकेट लिये।
भारत इस समय 5 मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है।