पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने किया ऐलान, कैप्टन अमरिंदर के नेतृत्व में ही लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने किया ऐलान, कैप्टन अमरिंदर के नेतृत्व में ही लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

पंजाब के कांग्रेस प्रभारी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज कहा कि 2022 में होने वाला पंजाब विधानसभा का चुनाव मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। हरीश रावत ने आज पंजाब सरकार के चार मंत्रियों और पार्टी के तीन विधायकों से भेंट करने के बाद यह बात कही। ये सभी नेता अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने की मांग को लेकर हरीश रावत से आज देहरादून में मिले।

हरीश रावत ने यह भी कहा कि पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू से कहा गया है कि वह अपने सलाहकारों पर नियंत्रण रखें। हरीश रावत ने कहा कि पार्टी में अगर कोई भी नेता देश विरोधी बयान देता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment