केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत पिछले आठ वर्षों से विकास और आर्थिक मोर्चे पर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। चेन्नई में आज इंडिया सीमेंट्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में अमित शाह ने कहा कि भारत ने कोविड महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन तैयार की और स्वास्थ्य क्षेत्र में विश्व का अग्रणी देश हो गया है। देश में युवा प्रतिभाओं के विकास पर उन्होंने कहा कि चिकित्सा और इंजीनियरिंग जैसी व्यावसायिक शिक्षा मातृभाषा में देने के लिए राज्य सरकारों को प्रयास करना चाहिए। अमित शाह ने तमिल माध्यम के छात्रों से उच्च शिक्षा ग्रहण करने और बेहतर भविष्य के लिए कौशल पर बल दिया। उन्होंने तमिल को प्राचीनतम भाषा बताते हुए कहा कि भारत को इस पर गर्व है। गृहमंत्री ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में राज्यों को कर हस्तांतरण और केंद्रीय अनुदान में कई गुना बढ़ोतरी हुई है।
Related posts
जून की शुरुआत के साथ मौसम करवट लेने वाला है। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट...
Anthropic द्वारा विकसित Claude AI तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जानिए यह AI मॉडल क्या है और टेक इंडस्ट्री में इसकी बढ़ती चर्चा के पीछे क्या वजह है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका सुरक्षा...
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...