पर्यावरण सचिव लीना नंदन ने कहा है कि विकास कार्यों में अनुकूलन शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए। वे मिस्र में जलवायु सम्मेलन सीओपी27 में भारतीय पवेलियन में आयोजित एक सत्र में बोल रही थीं। भारत में अनुकूलन और तत्परता पर दीर्घकालिक रणनीति विषय पर आधारित सत्र में लीना नंदन ने अनुकूलन के लिए वित्त की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और निवेशकों का विश्वास बढ़ाने के लिए एक वैश्विक आधार तैयार करना अनुकूलन तत्परता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लीना नंदन ने कहा कि संस्थागत व्यवस्था, कार्य योजना तैयार करने और संसाधन जुटाने का काम एक साथ होना चाहिए।
इस अवसर पर एनर्जी एंड रिर्सोसेज इंस्टीट्यूट – टैरी की महानिदेशक विभा धवन ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में खराब मौसम की घटनाओं ने जलवायु परिवर्तन के घातक प्रभावों और अनुकूलन की तत्काल आवश्यकता को उगाजर किया है। उन्होंने कहा कि जलवायु अनुकूलन के लिए खाद्य उत्पादन सहित सभी क्षेत्रों पर ध्यान देना आवश्यक है।