भारत ने बिहार के जयनगर को नेपाल में कुर्था से जोड़ने वाली 34.9 किलोमीटर लंबी रेल संपर्क लाईन नेपाल को सौंप दी

भारत ने बिहार के जयनगर को नेपाल में कुर्था से जोड़ने वाली 34.9 किलोमीटर लंबी रेल संपर्क लाईन नेपाल सरकार को सौंप दी है। इस कार्यक्रम का आयोजन कल नेपाल की बुनियादी ढांचा और परिवहन मंत्री रेणु कुमारी यादव और नेपाल में भारतीय राजदूत विनय एम. क्वात्रा की उपस्थिति में किया गया।

जयनगर-कुर्था रेल संपर्क 68.7 किलोमीटर लम्बे जयनगर-बिजलपुरा-बरदीदास रेल लिंक का हिस्सा है, जो भारत सरकार की अनुदान सहायता से बना है। भारत की इस सहायता से 34.9 किलोमीटर लम्बे जयनगर-कुर्था नैरो गेज रेल मार्ग का काम पूरा हो गया है।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि इस रेल लिंक के चालू हो जाने से दोनों देशों के बीच व्यापार और वाणिज्य गतिविधियों तथा लोगों के बीच संपर्क बढ़ेगा।

Related posts

Leave a Comment