गुवाहाटी में भारत ने तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की श्रृंखला के पहले मैच में श्रीलंका को 67 रन से हराकर श्रृंखला में एक शून्य की बढ़त बना ली है। जीत के लिए 374 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की टीम ने पचास ओवर में आठ विकेट पर केवल 306 रन बनाए।
इससे पहले भारत ने निर्धारित पचास ओवर में सात विकेट पर 373 रन बनाए। श्रृंखला का दूसरा मैच कोलकाता में कल खेला जाएगा।
