भारतीय फिल्‍म RRR के सुपरहिट गीत नाटु नाटु को सर्वश्रेष्‍ठ मौलिक गीत के लिए प्रतिष्ठित गोल्‍डन ग्‍लोब पुरस्‍कार मिला

भारतीय फिल्‍म आरआरआर के सुपरहिट गीत नाटु नाटु को सर्वश्रेष्‍ठ मौलिक गीत के लिए प्रतिष्ठित गोल्‍डन ग्‍लोब पुरस्‍कार मिला है। फिल्‍म निर्देशक एसएस राजामौली की इस सुपरहिट फिल्‍म के गीत का संगीत निर्देशन एमएम कीरावानी ने किया है। गाने के गायक हैं-काला भैरवा और राहुल सिपलीगुंज। इस गीत ने अपनी कोरियोग्राफी और संगीत से लोगों में काफी जोश भर दिया है।

Related posts

Leave a Comment