भारत ने कल पुरुषों की एफआईएच प्रो लीग में दक्षिण अफ्रीका को 10-2 से हराकर वर्ष की अपनी तीसरी जीत हासिल की। फ्रांस की पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को भारत को 5-2 हराकर प्रो लीग में पहली जीत दर्ज की।
भारत की ओर से उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने चार गोल किए जबकि शिलानंद लाकड़ा ने 27वें और 48वें मिनट में दो-दो, सुरेंद्र कुमार, मनदीप सिंह और शमशेर सिंह ने एक-एक गोल किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेनियल बेल और कॉनर ब्यूचैम्प ने एक-एक गोल किया।
भारत का अगला मुकाबला 26 और 27 फरवरी को स्पेन से होगा।