सिक्किम में भारत की जी-20 की अध्यक्षता के अंतर्गत बी-20 यानी बिजनेस-20 की बैठक गंगटोक में चिंतन भवन में आयोजित की गई। बैठक का विषय था- पर्यटन, सत्कार, औषधि और जैविक कृषि के क्षेत्रों में बहुपक्षीय व्यापार साझेदारी के अवसर। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पी एस तमांग ने कहा कि राज्य में निवेश के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि जैविक कृषि उत्पादकता, बाजारों तक पहुंच और जुडाव, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण सुविधाओं और किसानों की नई पीढी का क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण पर निवेश गतिविधियों में विशेष ध्यान दिया जाना है। नीति आयोग, विदेश मंत्रालय, जी-20 सचिवालय, उद्योग विभाग के प्रतिनिधियों ने चिंतन भवन में आयोजित बी-20 की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने बी-20 और स्टार्टअप-20 के विभिन्न पहलुओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत का विकास दृष्टिकोण प्रौद्योगिकी के अधिकतम उपयोग पर केंद्रित है और इस दृष्टिकोण को कोविड-19 टीकाकरण, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग के लिए वैश्विक मूल्य श्रृंखला का समन्वय, डिजिटल विभाजन, महिला केंद्रित विकास और हरित ऊर्जा के संवर्धन की गतिविधियों में देखा गया है। भारतीय उद्योग परिसंघ की ओर से आयोजित इस बैठक में करीब 100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पूर्वोत्तर में यह बी-20 के चार आयोजनों में तीसरा आयोजन था।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...