भारत की अध्यक्षता में जी-20 की फाइनेंस ट्रैक की रूपरेखा कार्य समूह की पहली बैठक आज बेंगलुरु में संपन्न हुई। दो दिवसीय बैठक के दौरान, सदस्य देशों ने महामारी के बाद मुद्रास्फीति और मंदी के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पडने वाले प्रभाव के बारे में चर्चा की। बैठक में विश्व में विशेष रूप से उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों में मजबूत, टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। इसमें जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों और ऊर्जा परिवर्तन लक्ष्यों पर भी चर्चा की गई। वित्त और केंद्रीय बैंकों के उप प्रमुखों की पहली बैठक और रूपरेखा कार्य समूह की इस बैठक के दौरान प्राथमिकताओं पर हुए विचार-विमर्श की रिपोर्ट केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन को सौंपी जाएगी।
Related posts
Anthropic द्वारा विकसित Claude AI तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जानिए यह AI मॉडल क्या है और टेक इंडस्ट्री में इसकी बढ़ती चर्चा के पीछे क्या वजह है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका सुरक्षा...
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...