औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के अनुसार देश का औद्योगिक उत्पादन अगस्त के शून्य दशमलव आठ प्रतिशत से बढ़कर सितम्बर में तीन दशमलव एक प्रतिशत हो गया है। इसमें विद्युत उत्पादन में वृद्धि भी शामिल है।
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने बताया है कि देश के औद्योगिक उत्पादन में इस वर्ष अप्रैल से सितम्बर में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में सात प्रतिशत की वृद्धि हुई है।