प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 10,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 10,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 10,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी भी मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ये शहर बहुत खास है। यहां हमेशा से ही व्यापार की समृद्ध परंपरा रही है। विशाखापत्तनम प्राचीन भारत का एक महत्वपूर्ण पोर्ट था। हजारों वर्ष पहले इस पोर्ट के जरिए पश्चिमी एशिया और रोम तक व्यापार होता था। आज भी विशाखापत्तनम भारत के व्यापार का केंद्र बिंदू बना हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 10 हजार करोड़ से अधिक रुपए के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, आंध्र प्रदेश और विशाखापत्तनम की आकांक्षाओं का माध्यम बनेगी। ये परियोजनाएं आधारभूत संरचना से लेकर ईज ऑफ लिविंग से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक कई नए आयाम खोलेगी, विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आजादी के अमृत काल में देश विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकास की यह यात्रा बहुआयामी है। इसमें सामान्य मानवी के जीवन से जुड़ी जरूरतों की चिंता शामिल है और सबसे बेहतर आधुनिक आधारभूत संरचना का निर्माण भी शामिल है।

Related posts

Leave a Comment