प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में अधिक संख्‍या में मतदान की अपील की

प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में अधिक संख्‍या में मतदान की अपील की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में अधिक संख्‍या में मतदान की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से लोकतंत्र के इस उत्‍सव में पूरे उत्‍साह के साथ भाग लेने और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने पहली बार वोट डाल रहे मतदाताओं को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट

हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान का दिन है। देवभूमि के समस्त मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।

— Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2022

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। 68 सीटों पर 24 महिलाओं सहित 412 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुख्‍य मुकाबला है, आम आदमी पार्टी राज्‍य में अपना जनाधार स्‍थापित करने की कोशिश में है। भाजपा और कांग्रेस सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। आम आदमी पार्टी के 67 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं, बहुजन समाज पार्टी 53 सीटों पर, मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी 11 और भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। अन्‍य राजनीतिक दल 45 सीटों पर और निर्दलीय उम्‍मीदवार 99 सीटों पर चुनाव मैदान में है।

Related posts

Leave a Comment