भारत और पाकिस्तान की सेना ने आज ईद के अवसर पर नियंत्रण रेखा के पुंछ-रावलाकोट क्रॉसिंग प्वाइंट और मेंढर-हॉटस्प्रिंग क्रॉसिंग प्वांइट पर मिठाई का आदान-प्रदान किया। इसे दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष विराम के मद्देनजर विश्वास बहाली उपायों की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा रहा है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को बधाई दी और शांति तथा समरसता के लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों सेनाओं ने परस्पर सदभाव की इस भावना की प्रशंसा की। इससे दोनों देशों के बीच सदभावना और विश्वास बढने की आशा है।
Related posts
आज विश्व धरोहर दिवस है
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और महत्व...
किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर प्रदेश...
BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के क्षेत्रों...