भारत और नेपाल के बीच कूटनीतिक सम्बन्धों के 75 साल पूरे होने के साथ ही दोनों देशों की सरकारों ने अप्रैल 2022 से अब तक भारत-नेपाल विकास सहयोग के तहत 75 परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इनमें भूकंप के बाद पुनर्निर्माण की 48 परियोजनाएं शामिल हैं जिनका आज उद्घाटन किया गया। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने ‘पड़ोस प्रथम’ की नीति पर जोर देते हुए भारत और नेपाल के बीच मित्रवत सम्बन्ध बनाकर रखने की प्रतिबद्धता उजागर की जो बजट में नेपाल की सहायता के लिए अलग से मद रखे जाने से स्पष्ट होती है। नेपाल में 2015 में आए भूकंप के बाद सबसे पहले भारत ने अपने पड़ोसी देश को पुनर्निर्माण कार्यक्रम के लिए एक अरब डॉलर की सहायता देने की पेशकश की थी।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...