भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का दूसरा T-20 मैच आज

गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में दूसरे टी-20 अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच में आज भारत का मुकाबला मेजबान दक्षिण अफ्रीका से होगा। मैच भारतीय समयानुसार रात साढे आठ बजे खेला जाएगा। इससे पहले, तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मैच रविवार को डरबन में बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। तीसरा टी-20 मैच बृहस्‍पतिवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम की कप्‍तानी सूर्य कुमार यादव कर रहे है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के कप्‍तान एडन मर्करम हैं।

Related posts

Leave a Comment