भारत और अमेरिका आगामी महीनों में पृथ्वी के अध्ययन के लिए संयुक्त माइक्रोवेव रिमोट सेंसिंग उपग्रह प्रक्षेपित करेंगे। उपग्रह का नाम नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार-निसार रखा गया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रशासक बिल नेल्सन के नेतृत्व वाले नासा के उच्च स्तरीय शिष्टमंडल के साथ एक बैठक में यह जानकारी दी। बैठक में डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत में अंतरिक्ष क्षेत्र में, स्टार्टअप को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चार वर्ष की अल्पावधि में ही अंतरिक्ष स्टार्टअप की संख्या डेढ सौ को पार कर गई है। अंतरिक्ष विभाग ने एक बयान में कहा है कि निसार भू-पारिस्थितिकी प्रणालियों के अध्ययन में अत्यंत उपयोगी होगा।
भारत और अमेरिका पृथ्वी अध्ययन के लिए संयुक्त माइक्रोवेव रिमोट सेंसिंग उपग्रह प्रक्षेपित करेगा
