केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने आज दिव्यांग बच्चों के लिए आंगनवाडी प्रोटोकॉल के राष्ट्रीय आउटरीच कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत दिव्यांग जनों के समावेशी पोषण के लिए सामाजिक मॉडल को शामिल किया गया है। इसमें प्रारंभिक स्तर पर दिव्यांगता के लक्षणों की जाँच, उन्हें सामुदायिक कार्यक्रमों से जोड़ना और आशा तथा एएनएम दलों के माध्यम से सहयोग प्रदान करना भी शामिल है। इसका उद्देश्य बच्चों में सर्वांगीण सुधार सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पहली बार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दिव्यांगता की पहचान के लिए बच्चों की जांच में मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से प्रतिवर्ष कम से कम एक लाख बच्चों को लाभ मिलेगा।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...