उत्तरकाशी सुरंग बचाव: उत्तराखंड में 12 नवंबर से सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया। फिलहाल सभी मजदूर सिल्कयारा टनल के अंदर सेफ्टी टनल में हैं। सभी श्रमिकों का प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण टनल में बने अस्थाई मेडिकल कैंप में किया जा रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए सुरंग के अंदर दाखिल हुई हैं।
बचाव कार्य में शामिल एक कर्मचारी ने कहा, ‘स्थिति अच्छी है और सभी लोग कुशल मंगल हैं। एनडीआरएफ के चार-पांच लोग अंदर गए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिल्कयारा सुरंग के अंदर से बचाए गए श्रमिकों से मुलाकात की।