भारत इस साल सात प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है: IMF

भारत इस साल सात प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है: IMF

भारत ब्रिटेन को पीछे छोडकर दुनिया की पांचवीं सबसे बडी अर्थव्‍यवस्‍था बनने को तैयार है। अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्राकोष ने कहा कि भारत ने पांचवीं सबसे बडी अर्थव्‍यवस्‍था बनने के लिए 2021 के अंतिम तीन महीनों में बढत हासिल की है। मुद्राकोष के सकल घरेलू उत्‍पाद के आंकडों के अनुसार भारत ने पहली तिमाही में अपनी बढत का विस्‍तार किया। मु्द्राकोष ने बताया कि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में इस वर्ष सात प्रतिशत से अधिक वृद्धि का अनुमान है।

ब्रिटेन अब भारत से पीछे होकर विश्‍व की छठी सबसे बडी अर्थव्‍यवस्‍था बनेगा। ब्रिटेन में जीवन यापन की बढती लागत के बीच यह देश के लिए एक और धक्‍का है।

Related posts

Leave a Comment