भारत, अफगानिस्तान को मानवीय सहायता देना जारी रखेगा: विदेश मंत्रालय

भारत, अफगानिस्तान को मानवीय सहायता देना जारी रखेगा: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत अफगानिस्तान को मानवीय सहायता प्रदान करना जारी रखेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरविंद बागची ने कहा कि भारत अफगानिस्तान को विशेष रूप से गेहूं, दवाओं और टीकों की आपूर्ति करता रहेगा। अरविंद बागची ने कहा कि पिछले वर्ष अगस्त में काबुल में खराब सुरक्षा स्थिति के कारण भारत को अपने सभी कर्मियों को अफगानिस्तान से बाहर निकालना पड़ा था।

चीन द्वारा पैंगोंग झील पर एक अन्य पुल के निर्माण की खबर पर अरविंद बागची ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और चीनी पक्ष के साथ बातचीत जारी है।

Related posts

Leave a Comment